Trusted Source Image

SSC GD Constable Final Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की, मार्क्स ssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 08:13 PM IST | 2 mins read

एसएससी ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की और उम्मीदवारों को मार्क्स जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 12 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 12 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2026 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी अंतिम उत्तर कुंजी, क्वैश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट और अंक देख सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की यह सुविधा 3 नवंबर शाम 5 बजे से 17 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की, क्वैश्चन पेपर-कम-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे।

SSC GD Constable Result 2026: अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी

इसके अलावा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर 3 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके इन अंकों को देख सकते हैं।

SSC GD Constable Final Answer Key 2026: फाइनल आंसर डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. आपकी फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अब दस्तावेजों को डाउनलोड करें और फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले लें।

Also read HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: एचपी राज्य चयन आयोग में पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती, 10 नवंबर से आवेदन

SSC GD Constable Final Answer Key 2026: रिस्पॉन्स शीट जारी

एसएससी जीडी रिस्पॉन्स शीट को फाइनल आंसर की के साथ जारी कर दिया गया है। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के प्रश्न और प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा चुने गए उत्तर शामिल हैं। उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट का उपयोग करके उन उत्तरों की जांच कर सकते हैं, जिन्हें उन्होंने परीक्षा के दौरान चुना था। इससे उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की तुलना फाइनल आंसर की से करने में भी मदद मिल सकती है।

SSC GD Constable Scorecard 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पंजीकृत आईडी
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का विवरण
  6. प्राप्त अंक
  7. स्कोर से संबंधित अन्य जानकारी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications