Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 03:46 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ये पद 15 विषयों में हैं, जिनमें अंग्रेजी और गणित से लेकर संगीत और ललित कला तक शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक है।
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के तीन दिन बाद से 4 दिनों की एक करेक्शन विंडो उपलब्ध होगी, जिसके लिए 100 रुपये का करेक्शन शुल्क देना होगा।
उम्मीदवारों को सबसे पहले अपनी ओटीआर प्रोफाइल पूरी करनी होगी, क्योंकि केवल पूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी रखना होगा क्योंकि आयोग अपडेट केवल इन्हीं पर भेजेगा।
एचपीआरसीए पीजीटी शिक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। पात्रता मापदंड के मुताबिक आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू होगी।
शुल्क का प्रकार | आवेदन शुल्क की राशि |
परीक्षा शुल्क | 100 रुपये |
प्रोसेसिंग फीस | 700 रुपये |
कुल शुल्क (सभी श्रेणियां) | 800 रुपये |
सुधार शुल्क | 100 रुपये |
पद का नाम | पोस्ट कोड | रिक्तियों की संख्या |
अंग्रेजी शिक्षक | 26046 | 187 |
गणित शिक्षक | 26047 | 281 |
शिक्षक (हिंदी) | 26048 | 187 |
शिक्षक (राजनीति विज्ञान) | 26049 | 156 |
शिक्षक (इतिहास) | 26050 | 156 |
शिक्षक (अर्थशास्त्र) | 26051 | 156 |
शिक्षक (भौतिक विज्ञान) | 26052 | 95 |
शिक्षक (रसायन विज्ञान) | 26053 | 95 |
शिक्षक (जीव विज्ञान) | 26054 | 187 |
शिक्षक (संस्कृत) | 26055 | 187 |
शिक्षक (कंप्यूटर) | 26056 | 95 |
शिक्षक (संगीत) | 26057 | 95 |
शिक्षक (वाणिज्य) | 26058 | 187 |
शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) | 26059 | 187 |
शिक्षक (ललित कला) | 26060 | 172 |
कुल | 2,423 |
चयन प्रक्रिया के चरण | विवरण |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)/ लिखित स्क्रीन टेस्ट | 120 बहुविकल्पीय प्रश्न, 120 अंक, 1.5 घंटे। |
दस्तावेज सत्यापन | शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन। |
अंतिम मेरिट सूची | जिला आवंटन के लिए मेरिट-कम-ऑप्शन के आधार पर तैयार की जाती है। |