Trusted Source Image

JSSC JFWCE 2024: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा का संताली पेपर रद्द, पुनः परीक्षा तिथि जल्द

Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 02:52 PM IST | 2 mins read

जेएसएससी ने बताया कि, संताली भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से और गलत प्रश्न शामिल थे, जिसके संबंध में अभ्यर्थियों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए।

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE) 2024 के माध्यम से कुल 510 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE) 2024 के माध्यम से कुल 510 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) 2024 का संताली पेपर रद्द कर दिया है। आयोग ने बताया कि रीएग्जाम की सूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। संताली भाषा के अभ्यर्थियों को जेएसएससी फील्ड वर्कर 2024 पुनः परीक्षा में शामिल होना होगा।

जेएसएससी ने बताया कि, संताली भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से और गलत प्रश्न शामिल थे, जिसके संबंध में अभ्यर्थियों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए। इन प्रश्नों की समीक्षा आयोग द्वारा विषय विशेषज्ञों से कराई गई। जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा 2024 का आयोजन 19 जुलाई, 2026 को किया गया था।

आयोग की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अंतर्गत संताली भाषा की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। संताली भाषा के कैंडिडेट को परीक्षाफल में शामिल होने के लिए संताली भाषा की पुनर्परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है।”

Also readAEES Teaching Recruitment 2026: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों में 254 शिक्षक पदों पर आवेदन आज से शुरू 

जेएसएससी के अनुसार, “विषय विशेषज्ञों के प्रतिवेदन के अनुसार 19 जुलाई, 2026 संपन्न  झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 के संताली भाषा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर होने/ अस्पष्ट अथवा गलत होने के कारण संताली भाषा की परीक्षा को रद्द किया जाता है।”

अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा से संबंधित सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है। रीएग्जाम होने के बाद परीक्षार्थियों का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

JSSC Field Worker Exam 2024: नोटिस डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा 2024 के संबंध जारी सूचना डाउनलोड कर सकते हैं:

  • जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ टैब पर विजिट करें।
  • अब, ‘JFWCE- 2024 के तहत संथाली पेपर रद्द करने के संबध में सूचना’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पेज पर उपलब्ध पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • कैंडिडेट इसे जांचें और डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications