Trusted Source Image

MPPSC ADPO Answer Key 2026: एमपीपीएससी एडीपीओ प्रोविजनल आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका

Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read

एमपीपीएससी एडीपीओ प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।

एमपीपीएससी एडीपीओ 2026 परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपीपीएससी एडीपीओ 2026 परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 1 नवंबर को एक सत्र में आयोजित लिखित परीक्षा उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एडीपीओ आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीपीएससी एडीपीओ प्रोविजनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में सभी सेटों (सेट-ए, बी, सी और डी) के लिए जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के  लिए किसी भी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करते हुए उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में एमपी एडीपीओ प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आपत्ति विंडो लॉगिन करने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

Also readMPPSC ATP Result 2026: एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें 

नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र की उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो, तो कैंडिडेट अपनी आपत्ति प्रमाणित संदर्भों के साथ ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होने की तिथि से 5 दिन के भीतर चुनौती दर्ज कर सकते हैं।”

समय-सीमा के बाद परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों से आपत्तियों के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार भी मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

MPPSC ADPO Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी एडीपीओ आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन पर जाएं।
  • एडीपीओ प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications