Trusted Source Image

CG SET Answer Key 2026: सीजी सेट आंसर की पेपर-2 लॉ, कॉमर्स और सीएसए के लिए जारी, 10 नवंबर तक उठाएं आपत्ति

Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ एसईटी पेपर 2 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी की गई है।

सीजी एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 के पेपर-2 की मॉडल उत्तर कुंजी लॉ (Law), कॉमर्स (Commerce) और कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन (CSA) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सीजी सेट आंसर की 2026 पर 10 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

छत्तीसगढ़ एसईटी पेपर 2 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, सीजी सेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। डाक द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सीजी एसईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

Also readSSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, नवंबर में होंगे एग्जाम

आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। चुनौती को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखने की सलाह दी गई है। साथ ही, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

निर्धारित तिथि एवं समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। बिना प्रमाण के चुनौती को अमान्य कर दिया जाएगा। विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की भी गणना कर सकते हैं।

Chhattisgarh State Eligibility Test 2026: आंसर की डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी एसईटी मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
  • अब, सेट आंसर की 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications