Santosh Kumar | November 3, 2026 | 10:16 AM IST | 1 min read
कैट 2026 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और दूसरे भाग लेने वाले संस्थानों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) इंदौर द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के एडमिट कार्ड कल जारी किए जाएंगे। आईआईएम कैट के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध होंगे। कैट परीक्षा 29 नवंबर को कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। कैट एडमिट कार्ड 2026 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
कैट 2026 का एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के जरिए नहीं भेजा जाएगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।
कैट 2026 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और दूसरे भाग लेने वाले संस्थानों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस वर्ष कैट प्रवेश परीक्षा आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
आईआईएम कैट की परीक्षा 29 नवंबर को 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी: पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक, और तीसरी शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का आवंटित परीक्षा केंद्र, स्लॉट और रिपोर्टिंग टाइम दिया गया होगा। उम्मीदवारों को अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, स्लॉट का समय और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लेनी चाहिए।
यदि कोई गलती मिलती है, तो हेल्पडेस्क से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र ले जाने से पहले एडमिट कार्ड पर फोटो लगाना अनिवार्य है। सेंटर पर उम्मीदवारों को प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और साथ में कोई मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा।