Trusted Source Image

SSB Head Constable 2020 Typing Test: एसएसबी हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड लिंक जांचें

Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read

एसएसबी एचसी टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएसबी हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट के लिए कुल 1725 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएसबी हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट के लिए कुल 1725 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए टाइपिंग टेस्ट चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट 16 से 18 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड recruitment.ssb.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

एसएसबी एचसी टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए कुल 1725 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जिनके नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, कैटेगरी और जेंडर सहित अन्य विवरण नोटिस में उपलब्ध हैं।

स्किल टेस्ट निर्देश के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होगी। 10 मिनट में टाइप किए गए कुल शब्दों के 5% तक की गलतियां स्वीकार्य होंगी। कौशल परीक्षण के दौरान बैकस्पेस और डिलीट कुंजी काम करेंगी।

Also readUPSSSC PET 2026 Answer Key: यूपी पीईटी आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, 8 नवंबर तक डाउनलोड का मौका

कटऑफ अंक जनरल कैटेगरी के लिए 90 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 86, ओबीसी के लिए 88, एससी के लिए 84 और एसटी के लिए 80 अंक है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “टाइपिंग/ कौशल परीक्षा 16-18 नवंबर, 2026 के लिए निर्धारित है। एडमिट कार्ड के लिए कृपया recruitment.ssb.gov.in और ssb.gov.in पर जाएं।” 

SSB HC 2020 Typing Test: शेड्यूल डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसएससी हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट 2020 शेड्यूल जांच सकते हैं:

  • सबसे पहले, एसएसबी भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, नोटिस टैब पर क्लिक करें।
  • एचसी 2020 स्किल टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी पीडीएफ जांचें और इसे डाउनलोड करें।

एसएससी हेड कांस्टेबल 2020 भर्ती के माध्यम से कुल 115 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 47 पद ईडब्ल्यूएस के 11 पद, ओबीसी के 26 पद, एससी के 21 पद और एसटी के 10 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications