Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 08:05 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने यूपी पीईटी 2026 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 8 नवंबर तक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परीक्षा की सभी छह शिफ्टों के लिए शिफ्ट-वार मास्टर सेट आंसर की अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी पाली और तिथि के अनुसार उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पीईटी 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आवेदन के समय जारी किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, आवेदन फॉर्म में दर्ज किया गया पासवर्ड/ जन्म तिथि और लॉगिन स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरना होगा।
आयोग द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये अंतरिम उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर केवल 8 नवंबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेंगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी चाहिए, उसका अपने उत्तरों से मिलान करना चाहिए और अपना संभावित स्कोर निकालना चाहिए।