Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एलओसी डेटा करेक्शन की विंडो ओपन कर दी है। विद्यार्थी 7 नवंबर तक अपने डेटा में सुधार कर सकते हैं।

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) के डेटा में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि एलओसी जमा करने के बाद प्रत्येक छात्र के लिए जनरेट की गई डेटा सत्यापन पर्ची के आधार पर विवरण में किसी भी गलती को सुधारा जा सकता है।
सीबीएसई की तरफ से स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों की निजी जानकारी और विषयों के विवरण की जांच कर लें और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी बदलाव जमा कर दें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
स्कूलों को एलओसी डेटा में संशोधन की सुविधा 2 नवंबर 2026 (सोमवार) से 7 नवंबर 2026 (शनिवार) तक उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस निर्धारित तिथि के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के डेटा में सुधार का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
इस प्रक्रिया के तहत, स्कूलों को एलओसी जमा करने के बाद हर छात्र के लिए एक 'डेटा वेरिफिकेशन स्लिप' तैयार करनी होगी। छात्र और उनके माता-पिता इस स्लिप का इस्तेमाल करके यह चेक कर सकते हैं कि स्कूल द्वारा दर्ज की गई जानकारी सही है या नहीं। बोर्ड की तरफ से कहा है कि एलओसी में जमा किए गए डेटा को सही साबित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से अभिभावकों की है।