Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज से यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुल्क भुगतान के साथ अंतिम तिथि तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म 2026 में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सुधार की सुविधा 2 नवंबर से 4 नवंबर, 2026 (रात 11:50 बजे) तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार का नाम या पिता का नाम या माता का नाम में से किसी एक फील्ड में बदलाव की अनुमति होगी।
परीक्षा एजेंसी ने बताया कि कैंडिडेट यूजीसी नेट करेक्शन विंडो 2026 के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर, मेल आईडी, स्थायी पता, वर्तमान पता और अपलोड की गई फोटो व हस्ताक्षर में बदलाव नहीं कर सकेंगे। एनटीए डाक, फैक्स, व्हाट्सएप, ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से उम्मीदवार द्वारा भेजे गए किसी भी सुधार को स्वीकार नहीं करेगा।
जिन फील्ड्स को करेक्शन सुविधा से बाहर रखा गया है, उनमें कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। पात्र उम्मीदवार ‘करेक्शन विंडो’ के दौरान अपनी पसंद के परीक्षा शहरों में बदलाव कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2026 दिसंबर एप्लीकेशन पोर्टल एनटीए ने 28 अक्टूबर को रात 11:50 बजे बंद कर दिया था।
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी एनटीए से हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे उल्लिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं: