Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 11:08 AM IST | 2 mins read
बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (SLET) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार 2 नवंबर से बोर्ड की वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना बीएसईबी एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी एसएलईटी डमी हॉल टिकट 2026 में नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता के नाम, फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी जैसी महत्वपूर्ण विवरण शामिल है।
कैंडिडेट्स को बिहार एसएलईटी 2026 डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवार 2 नवंबर से 5 नवंबर तक हॉल टिकट में उल्लिखित विवरणों में त्रुटि होने पर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा तिथि और समय के संबंध में आधिकारिक सूचना उचित समय पर बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी।
बीएसईबी ने कहा कि, निर्धारित अवधि के बाद बिहार एसएलईटी डमी एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में सुधार के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीएसईबी के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
बीएसईबी स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। प्रश्नपत्र में 150 बहु-विकल्पीय प्रकार के प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। बिहार एलईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
विज्ञप्ति में कहा गया, नए नियमों के तहत कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई कराने वाले प्रत्येक स्कूल को हर शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में एक स्कूल वेलनेस टीम (एसडब्ल्यूटी) का गठन करना होगा।
Press Trust of India