Trusted Source Image

BCECEB PGMAC 2026: बिहार पीजी मेडिकल काउंसलिंग के राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी, 6 नवंबर को सीट आवंटन

Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read

बिहार पीजी मेडिकल काउंसलिंग के राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले राउंड के लिए 6 नवंबर को सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (PGMAC)-2026 के पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह काउंसलिंग राज्य के सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, पीजीडी और डीएनबी (डिग्री एवं डिप्लोमा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी-2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी नोटिस में पहले चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया, आवंटन पत्र डाउनलोड करने और दस्तावेज सत्यापन की तिथियों में संशोधन किया गया है।

BCECEB PGMAC 2026: संशोधित शेड्यूल

संशोधित शेड्यूल
संशोधित काउंसलिंग डेट्स
राउंड-1 प्रोविशनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का प्रकाशन
6 नवंबर 2026
प्रोविशनल सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करने की अवधि (राउंड-1)
6 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन और नामांकन (राउंड-1)
10 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026

Also read  SWAYAM July 2026: स्वयं जुलाई सेमेस्टर एग्जाम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें

दूसरे राउंड की काउंसलिंग में नहीं होगा बदलाव

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा बताया गया है कि दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अनुसार ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications