Trusted Source Image

AFCAT Notification 2027: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 02:58 PM IST | 1 min read

भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी।

Back

AFCAT Question/Sample papers

Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.

Free Download
प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने जनवरी 2028 से शुरू होने वाले कोर्सेज के लिए 'एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2027, 'एनसीसी स्पेशल एंट्री' और 'GATE स्कोर एंट्री' के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी की है। इच्छुक और पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार 'फ्लाइंग ब्रांच' में 'शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC)' के लिए, और 'ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच' में 'परमानेंट/ शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 11 दिसंबर 2026 (रात 11:30 बजे) तक चलेगी।

एयरफोर्स फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 जनवरी 2028 है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। फ्लाइंग ब्रांच के लिए, जिन उम्मीदवारों के पास DGCA से प्राप्त वैलिड कमर्शियल पायलट लाइसेंस है, उनकी आयु 26 वर्ष तक हो सकती है।

IAF AFCAT 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  2. एएफकैट 01/2027 के लिए 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी जरूरत के अनुसार एंट्री AFCAT, NCC स्पेशल एंट्री या GATE स्कोर एंट्री चुनें।
  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी जरूरी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, परीक्षा का भुगतान करें।
  6. अब आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार फिर से चेक कर लें।
  7. अंत में आवेदन सबमिट करें और इसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।

Also read UPTET 2026: इलाहाबाद एचसी ने यूपी टीईटी के दो प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने का आयोग को दिया निर्देश 

AFCAT 1 2027: चयन प्रक्रिया

  1. AFCAT ऑनलाइन परीक्षा (NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के लिए नहीं)
  2. एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू
  3. कंप्यूटराइज्ड पायलट सिलेक्शन सिस्टम (CPSS), केवल फ्लाइंग ब्रांच के लिए
  4. मेडिकल जांच
  5. अंतिम मेरिट सूची
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications