Trusted Source Image

UP Board 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू, 12 नवंबर तक सुधार का मौका

Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 06:44 PM IST | 2 mins read

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी स्कूलों की मदद से 12 नवंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म में सुधार करवा कर सकते हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद सुधार करने का कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद सुधार करने का कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2027 में बैठने वाले छात्रों के लिए आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। छात्र 12 नवंबर या उससे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से अपने शैक्षणिक विवरणों में त्रुटियों को सुधार सकते हैं।

बोर्ड की तरफ से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अनिवार्य रूप से इस प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दें।

UPMSP Form Correction 2027: आवेदन सुधार करने की तिथियां

सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य 2 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक परिषद के पोर्टल पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के डेटा का विद्यालयी अभिलेखों से मिलान कर संशोधन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद सुधार करने का कोई और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

UPMSP Form Correction 2027: इन विवरणों में सुधार की अनुमति

स्कूलों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से छात्र, माता और पिता के नाम की स्पेलिंग, विषय/वर्ग, जेंडर, जाति, परीक्षा का माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी), फोटो और कक्षा-11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के गलत रोल नंबर में सुधार किया जा सकता है।

Also read CBSE LOC Data Correction: सीबीएसई 10वीं-12वीं के लिए एलओसी डेटा करेक्शन विंडो खुली, 7 नवंबर तक सुधार का मौका 

UPMSP Form Correction 2027: क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए समय-सीमा

जिला विद्यालय निरीक्षक इन सभी दस्तावेजों और फॉर्म्स की जांच कर अपनी संस्तुति के साथ 21 नवंबर 2026 तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय (मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर) को भेजेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय प्रकरणों का परीक्षण कर उपयुक्त पाए जाने पर 30 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर फर्म के माध्यम से संशोधन प्रक्रिया को पूर्ण कराएंगे।

मंडलवाइज हेल्पलाइन नंबर

कार्यालय / अधिकारीमोबाइल/दूरभाष नंबर
अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ

9454457256, 0121-2660742   

अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली

9997525466, 0581-2576494   

अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज

9454457246, 0532-2423265   

अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी

7355004355, 0542-2509990   

अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर

6394717234, 0551-2205271   

उप सचिव (प्र०), माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज

0532-2623820   

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications