Trusted Source Image

SSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, नवंबर में होंगे एग्जाम

Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 10:23 PM IST | 1 min read

एसएससी ने दिल्ली पुलिस एसआई (पेपर-II), सीजीईपीटी और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए नवंबर में एग्जाम होंगे।

प्रवेश पत्र, परीक्षा शहर की जानकारी और आगे के अन्य अपडेटेड विवरणों के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)
प्रवेश पत्र, परीक्षा शहर की जानकारी और आगे के अन्य अपडेटेड विवरणों के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी इस नोटिस के अनुसार, ये सभी परीक्षाएं नवंबर के महीने में आयोजित की जाएंगी।

आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 17 और 18 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) परीक्षा 2025 का आयोजन 20 और 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 (पेपर-II) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

SSC Exam Calendar 2026: परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा का नाम
टियर / मोड
परीक्षा की तिथि
कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT)-बैच 01/2027 एवं 02/2027
CBE
17 से 18 नवंबर, 2026
वार्षिक विभागीय टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी) परीक्षा, 2025
स्किल टेस्ट
20 से 21 नवंबर, 2026
दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2025 (पेपर-II)
पेपर-II (CBE)
28 नवंबर, 2026

Also read AFCAT Notification 2027: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से रजिस्ट्रेशन 

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र, परीक्षा शहर की जानकारी और आगे के अन्य अपडेटेड विवरणों के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications