Trusted Source Image

UPSC CDS 2026 Final Result: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 243 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 11:01 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी ने सीडीएस 1 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के अंक ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) कोर्स का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।  (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थियों के अंक ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) कोर्स का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीडीएस) (I), 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें अप्रैल 2026 में आयोजित लिखित परीक्षा और रक्षा मंत्रालय के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा लिए गए इंटरव्यू के परिणाम शामिल हैं। इसके आधार पर कुल 243 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इन अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून के 162वें (DE) पाठ्यक्रम, भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला (केरल) और वायु सेना अकादमी (AFA) हैदराबाद के 221 F(P) कोर्स (प्री-फ्लाइंग) ट्रेनिंग में प्रवेश के लिए किया गया है। यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। हालांकि, अभ्यर्थियों के अंक ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) कोर्स का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

UPSC CDS 2026 Final Result: रिक्तियों की संख्या

आयोग द्वारा जारी अंतिम सूचियां रिक्तियों की संख्या के बराबर नहीं हैं। आईएमए की सूची में 100 रिक्तियों के लिए 155 नाम हैं और आईएनए की सूची में 26 रिक्तियों के लिए 63 नाम हैं, क्योंकि अभी तक मेडिकल परिणाम लागू नहीं किए गए हैं और कुछ उम्मीदवार तीनों सूचियों में शामिल हैं। एएफओ की सूची (32 रिक्तियों के लिए 25 नाम) रिक्तियों की संख्या से छोटी है।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सूची

आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए 2601, भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए 770 और वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए 610 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था, जिसके बाद आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा आयोजित एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर यह अंतिम सूची तैयार की गई है।

UPSC CDS 2026 Final Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर UPSC CDS 1 Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में है तो सफल माने जाएंगे।

Also read  AFCAT Notification 2027: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

UPSC CDS 2026 Final Result: दस्तावेजों का सत्यापन जारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम तैयार करते समय उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षा के परिणामों को शामिल नहीं किया गया है। फिलहाल सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अंतरिम है, क्योंकि सेना मुख्यालय द्वारा उनकी जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यताओं का सत्यापन प्रक्रिया में है।

चयनित अभ्यर्थियों को अपनी पहली पसंद के अनुसार सेना, नौसेना या वायु सेना मुख्यालय में मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी के पते में बदलाव हुआ है, तो उसे तुरंत संबंधित मुख्यालय को सूचित करना होगा।

UPSC CDS 2026 Final Result: हेल्पडेस्क नंबर

किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग के परिसर स्थित सुविधा केंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच जा सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबरों 011-24041001 और 011-40303444 पर सभी दिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications