Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 04:15 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा सहायक नगर नियोजक 2026 साक्षात्कार के लिए कुल 40 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक नगर नियोजक (ATP) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एटीपी 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
आयोग द्वारा सहायक नगर नियोजक 2026 साक्षात्कार के लिए कुल 40 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। एमपीपीएससी एटीपी इंटरव्यू तिथि और एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए एमपीपीएससी एटीपी इंटर लेटर एक अनिवार्य दस्तावेज है।
एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2026 लिखित परीक्षा 29 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 39 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
एमपीपीएससी के अनुसार, “इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नोटिस में उपलब्ध आवेदन को भरकर प्रमाणपत्र की स्वसत्यापित प्रतियों के साथ 17 नवंबर, 2026 को आयोग कार्यालय में भेजना होगा। अंतिम तिथि तक जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज प्राप्त नहीं होंगे, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।”
निर्धारित तिथि के बाद विलंब शुल्क 3000 रुपये के साथ 18 से 25 नवंबर तक तथा इंटरव्यू लेटर जारी होने के एक दिन पहले 25000 रुपये देकर आयोग कार्यालय में दस्तावेज स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026 साक्षात्कार की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी एटीपी रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं: