Trusted Source Image

Cyclone Arnab: चक्रवात 'अर्नब' के चलते बदला झारखंड सहायक जेलर फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल, नई तिथियां घोषित

Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 04:46 PM IST | 2 mins read

जेएसएससी ने चक्रवात 'अर्नब' के चलते झारखंड सहायक जेलर फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल स्थगित कर दिया है। आयोग ने नई तिथियां भी घोषित कर दी हैं।

जेएसएससी ने सहायक जेलर फिजिकल टेस्ट के लिए 3 चयन बोर्ड्स का गठन किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेएसएससी ने सहायक जेलर फिजिकल टेस्ट के लिए 3 चयन बोर्ड्स का गठन किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने चक्रवात 'अर्नब' से होने वाली भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सहायक जेलर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी है। 28 से 31 अक्टूबर के बीच होने वाली यह परीक्षा अब 18 से 21 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

आयोग द्वारा संशोधित आदेश के अनुसार, चयन पर्षद-01 के अंतर्गत जैप-1 ग्राउंड, डोरांडा, रांची में 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 एवं 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिजिकल टेस्ट का शेष कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा।

फिजिकल टेस्ट के लिए 3 चयन बोर्ड्स का गठन

जेएसएससी ने फिजिकल टेस्ट के लिए तीन चयन बोर्ड्स का गठन किया है। पहले चयन बोर्ड में रांची, पलामू एवं कोल्हान क्षेत्र के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए शारीरिक जांच परीक्षा डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह छह बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा।

दूसरे बोर्ड में हजारीबाग एवं कोयला क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है। इनके लिए शारीरिक जांच परीक्षा कर्जन ग्राउंड (पुराना बस स्टैंड के पास), हजारीबाग में होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह छह बजे है, जबकि 11.45 बजे गेट बंद हो जाएगा। तीसरा बोर्ड संथाल परगना एवं अन्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों लिए गठित किया गया है।

Also read UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रिंसिपल के 1475 पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें 

JSSC Assistant Jailor PET/PST 2026: पीईटी दस्तावेज

1. जेएसएससी असिस्टेंट जेलर पीईटी एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट
2. फोटो वाला मूल वैलिड पहचान पत्र
3. हाल की तस्वीरें (यदि आवश्यक हो)
4. लागू श्रेणी या उससे संबंधित दस्तावेज (जहां आवश्यक हो)
5. एडमिट कार्ड या शारीरिक परीक्षा नोटिस में विशेष रूप से बताए गए कोई अन्य दस्तावेज

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications