Trusted Source Image

Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर झारखंड के कुछ हिस्सों में 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद, आदेश जारी

Press Trust of India | October 28, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक ने कहा कि चक्रवाती बादलों के जमा होने के कारण मंगलवार रात से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। झारखंड में चक्रवात का प्रभाव बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार के बीच दिखाई देगा।

रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिला प्रशासन ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे। (इमेज-एक्स/@VRIJESHALLAHABD)
रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिला प्रशासन ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे। (इमेज-एक्स/@VRIJESHALLAHABD)

रांची: झारखंड सरकार ने चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई बारिश के मद्देनजर कई जिलों में 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह चक्रवात बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराकर गुजरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिला प्रशासन ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराया। इस दौरान हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे थी जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।

Cyclone Arnab: सभी सरकारी-निजी स्कूल कल तक बंद

आईएमडी के अनुसार, तट से टकराने की प्रक्रिया रात 1 बजकर 20 मिनट के आसपास शुरू हुई। चक्रवात के प्रभाव से रांची, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में मंगलवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ''रांची जिले में संचालित सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।''

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक ने कहा कि चक्रवाती बादलों के जमा होने के कारण मंगलवार रात से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। झारखंड में चक्रवात का प्रभाव बुधवार दोपहर से बृहस्पतिवार के बीच दिखाई देगा।

Also readRajasthan Schools: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 4 से 15 नवंबर तक रहेगा दीपावली का अवकाश, बोर्ड ने की घोषणा

Cyclone Arnab: भारी बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी

आईएमडी ने बुधवार सुबह 8.30 बजे से अगले 24 घंटे के दौरान रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' (सतर्क रहें) जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, इसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। विभाग ने 30 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटों के लिए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 'ऑरेंज अलर्ट' (तैयार रहें) जारी किया है।

Cyclone Arnab: 8 से 9 जिलों के प्रभावित होने की आशंका

बयान में कहा गया कि 29 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे से अगले 24 घंटों के दौरान चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा था, ''जिला प्रशासन को सतर्क रहने और प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।'' उन्होंने कहा था कि राज्य के 8 से 9 जिलों के चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications