Trusted Source Image

RPSC Assistant Professor Interview Letter 2026: आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर केमिस्ट्री के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read

आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी सहायक प्रोफेसर केमिस्ट्री इंटरव्यू 2 से 20 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी सहायक प्रोफेसर केमिस्ट्री इंटरव्यू 2 से 20 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 10/ 2025 के तहत सहायक आचार्य - रसायन विज्ञान (Assistant Professor - Chemistry) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।

आरपीएससी सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा  की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी साक्षात्कार पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, साक्षात्कार तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित  अन्य विवरण जांच सकते हैं।

आयोग द्वारा आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 इंटरव्यू का आयोजन केमिस्ट्री विषय के लिए 2 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, अर्थशास्त्र (Economics) विषय के लिए साक्षात्कार 26 और 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा तथा इंटरव्यू लेटर नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

Also readCGSSB FWLN Result 2026: सीजी सैंपल सहायक और लैब असिस्टेंट परिणाम cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें 

साक्षात्कार के समय उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति एवं उसकी फोटोकॉपी लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में इंटरव्यू सेंटर में प्रवेश की अनुमति  नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, जिससे यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के चलते देरी न हो। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

RPSC Assistant Professor Interview Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यूज एंड इवेंट’ सेक्शन पर जाएं।
  • अब,  इंटरव्यू लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications