Trusted Source Image

BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: बीईएल में प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 02:00 PM IST | 1 min read

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने E-II ग्रेड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिकवेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 6 महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 6 महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने E-II ग्रेड में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 200 और मैकेनिकल के लिए 150 पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक है।

बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 अक्टूबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल)

1,180 रुपये (1000 + 18% जीएसटी)

एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक

निःशुल्क

BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम / ग्रेड
अनिवार्य योग्यता
प्रोबेशनरी इंजीनियर/E-II - इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / कम्युनिकेशन / टेलीकम्युनिकेशन में बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (4 वर्ष) इंजीनियरिंग स्नातक
प्रोबेशनरी इंजीनियर/E-II - मैकेनिकल
मैकेनिकल में बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (4 वर्ष) इंजीनियरिंग स्नातक

Also read  BPSC ASO 2025 Main Result: बीपीएससी एएसओ मेन रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक जांचें

BEL Probationary Engineer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (85% वेटेज)

इंटरव्यू (15% वेटेज, 1:5 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन

चिकित्सा परीक्षा

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications