Trusted Source Image

UP Board: शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा 15 नवंबर तक पोर्टल पर करना होगा अपलोड, सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश

Saurabh Pandey | October 28, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read

यूपी बोर्ड ने सभी प्रधानाध्यपकों को अपने स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा 15 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षकों की नियुक्ति और परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के दौरान त्रुटियों से बचने के लिए जानकारी का सत्यापन करें।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 7,526 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 7,526 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने राज्य के सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे 15 नवंबर, 2026 तक अपने आधिकारिक पोर्टल पर शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का विवरण अपलोड और अपडेट करें। इस डेटा का उपयोग यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के परीक्षकों की नियुक्ति और मूल्यांकन कार्य के लिए किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय से जारी आदेश में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अपडेटेड विवरण 15 नवंबर, 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें। वेबसाइट पर विवरण अपलोड/अपडेट करने के लिए यह लिंक 15 नवंबर 2026 तक ही क्रियाशील रहेगा।

बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि परीक्षकों की नियुक्ति और परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के दौरान त्रुटियों से बचने के लिए जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें।

UP Board Exam 2027: डेटा जांच में सतर्कता बरतने के निर्देश

बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि अपलोड किए जाने वाले विवरणों की पूरी सतर्कता और गहनता से जांच की जाए। विशेष रूप से शिक्षकों का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक क्वालीफिकेशन और हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में जिस विषय के अध्यापन के लिए उनकी नियुक्ति की गई है, उस विषय का नाम एवं कोड सावधानीपूर्वक कंफर्म कर लिया जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी शिक्षक की गलत विषय में परीक्षक के रूप में नियुक्ति न हो सके और कोई अयोग्य शिक्षक चयनित न हो पाए। इसके अलावा यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से प्रेषित न हो। 

UP Board Exam 2027: शिक्षकों के बनेंगे डिजिटल आईडी कार्ड

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के अनुसार परीक्षा में प्रैक्टिकल परीक्षा, मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति, कक्ष निरीक्षण और अन्य परीक्षा दायित्वों के सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और अन्य कार्मिकों का डेटा परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड और अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

Also read सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन, प्रह्लाद जोशी बोले- शिक्षा में अंकों के बजाय सीखने पर हो जोर 

UP Board Exam 2027: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

यूपी बोर्ड ने 7,526 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों की सूची देख सकते हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 862 सरकारी स्कूल, 3,276 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और 3,388 गैर-सहायता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। जो छात्र अपने आवंटित परीक्षा केंद्र से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

सभी छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां जमा कर दें। हालांकि, उन्हें आपत्ति का कारण और उससे जुड़े जरूरी सबूत भी देने होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications