Santosh Kumar | October 28, 2026 | 12:11 PM IST | 1 min read
इससे पहले, बोर्ड ने 22 अक्टूबर को एक प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए। उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने सितंबर-अक्टूबर 2026 सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) की कक्षा 8, 10 और 12 परीक्षाओं की फाइनल आंसर की जारी कर दी हैं। ये आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपलोड की गईं। अब छात्र इन अंतिम उत्तर कुंजियों के आधार पर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
इससे पहले, बोर्ड ने 22 अक्टूबर को एक प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए। उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया।
ये आपत्तियां ईमेल, डाक या बोर्ड के कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से दी जा सकती थीं। इसमें विषय और कक्षा का स्पष्ट उल्लेख करना और प्रत्येक आपत्ति के साथ सहायक प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य था।
बिना प्रमाण के दी गई या समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया। विषय विशेषज्ञों की एक समिति ने वैध आपत्तियों की समीक्षा की और उनके मूल्यांकन के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की गई।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के 'नोटिफिकेशन्स' सेक्शन से संबंधित पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परिणामों की घोषणा इसी फाइनल आंसर की के आधार पर की जाएगी। परिणामों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।