Santosh Kumar | October 28, 2026 | 02:16 PM IST | 2 mins read
2 से 30 नवंबर तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 1 से 31 दिसंबर के बीच जमा किए गए आवेदनों पर 1,000 रुपये की लेट फीस लगेगी। 1 से 30 जनवरी, 2027 के बीच लेट फीस 2,000 रुपये होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
शिमला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) के तहत कक्षा 8, 10 और 12 की मार्च 2027 सत्र की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की डेट की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवारों को अपने आवेदन अपने नजदीकी एचपीएसओएस अध्ययन केंद्र के माध्यम से जमा करने होंगे।
2 से 30 नवंबर तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 1 से 31 दिसंबर के बीच जमा किए गए आवेदनों पर 1,000 रुपये की लेट फीस लगेगी। 1 से 30 जनवरी, 2027 के बीच लेट फीस 2,000 रुपये होगी।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2027 तय की गई है। आवेदन केवल अधिकृत एचपीएसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। अभ्यर्थी को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जमा करनी होगी।
इनका सत्यापन केंद्र द्वारा किया जाएगा और इन्हें अपलोड भी केंद्र ही करेगा, फीस की रसीद भी दी जाएगी। 'फ्रेश एडमिशन' और 'एडिशनल सब्जेक्ट' श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पर्सनल कॉन्टैक्ट प्रोग्राम की कक्षाएं अनिवार्य हैं।
Also readHPSOS Final Answer Key 2026: एचपीएसओएस कक्षा 8, 10 व 12 परीक्षा की फाइनल आंसर-की hpbose.org पर जारी
ये कक्षाएं 1 से 18 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। स्टडी सेंटरों को अपनी पीसीपी रिपोर्ट 19 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में जमा करानी होगी। जो उम्मीदवार अनुपस्थित रहेंगे, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।
प्राइवेट एचपीएसओएस स्टडी सेंटरों को 31 मार्च 2027 तक रिन्यूअल फीस जमा करनी होगी। सितंबर 2026 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद, 'री-अपियर' और 'इम्प्रूवमेंट' परीक्षाओं के संबंध में अलग अधिसूचना जारी की जाएगी।
परीक्षा/प्रवेश का प्रकार | कक्षा 8वीं | कक्षा 10वीं | कक्षा 12वीं |
|---|---|---|---|
नया प्रवेश (सीधे प्रवेश/टीओसी के बिना) | ₹2,400 | ₹3,000 | ₹2,900 |
नया प्रवेश (टीओसी के साथ/पुनः प्रवेश) | ₹2,600 | ₹2,900 | ₹2,800 |
पुनः परीक्षा (एक या सभी विषय) | ₹800 | ₹1,000 | ₹800 |
अंक सुधार (एक वर्ष के भीतर) | लागू नहीं | ₹1,000 | ₹1,000 |
अतिरिक्त विषय | लागू नहीं | ₹1,100 | ₹1,100 |