Trusted Source Image

UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रिंसिपल के 1475 पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | October 24, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read

यूपीईएसएससी ने यूपी प्रिंसिपल के 1475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में लड़कों के स्कूलों के लिए 1,318 पद और लड़कियों के स्कूलों के लिए 157 पद शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती में लड़कों के स्कूलों के लिए 1,318 पद और लड़कियों के स्कूलों के लिए 157 पद शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए कुल 1,475 रिक्त पदों की घोषणा की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिकवेबसाइट के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है।

जो उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर लेंगे, उनके पास 25 नवंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म में सुधार का असवर दिया जाएगा।

UPESSC Principal Recruitment 2026: आयुसीमा

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जुलाई, 2026 को 30 वर्ष होनी चाहिए। पद की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष है निर्धारित की गई है।

UPESSC Principal Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
2,000 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
2,000 रुपये
दिव्यांगजन
2,000 रुपये

UPESSC Principal Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
बालक विद्यालयों में रिक्त पदों की संख्या
बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों की संख्या पद
बालक एवं बालिका वर्ग के कुल रिक्त पदों की संख्या
प्रिंसिपल
1318
157
1475

UPESSC Principal Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

यूपी प्रिंसिपल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या मानित विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

UPESSC Principal Recruitment 2026: कार्य अनुभव

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास कम से कम 4 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना आवश्यक है। यह अनुभव या तो केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 9 से 12 (उच्चतर कक्षाओं) के लिए प्रवक्ता (PGT) या सहायक अध्यापक (TGT) के रूप में शिक्षण कार्य का हो, अथवा किसी हाईस्कूल में प्रधानाध्यापकके पद पर कार्य करने का हो।

Also read SSC JE Exam City Slip 2026: एसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, 2 से 6 नवंबर तक परीक्षा

UPESSC Principal Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 7 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे। सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा। भाषा विषयों को छोड़कर। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]