Trusted Source Image

UPESSC Special TET City Slip 2026: यूपी स्पेशल टीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 नवंबर को परीक्षा

Saurabh Pandey | October 24, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

यूपी स्पेशल टीजीटी की लिखित परीक्षा प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों में होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी स्पेशल टीजीटी की लिखित परीक्षा प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों में होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा की शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा तिथि और दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

आयोग ने अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में दिया जाता है। सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पहले यात्रा की तैयारी के लिए है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के रूप में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

UPESSC Special TET Admit card 2026: एडमिट कार्ड डेट

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 31 अक्टूबर, 2026 से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास वैलिड प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also read UP TGT Vacancy 2026: यूपी टीजीटी नोटिफिकेशन 17735 पदों के लिए जारी, 24 अक्टूबर से करें आवेदन; शेड्यूल जांचें

UPESSC Special TET Exam 2026: परीक्षा तिथि

यूपीईएसएससी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को उत्तर प्रदेश के 6 प्रमुख मंडल मुख्यालयों - प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी; पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]