Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 10:22 PM IST | 2 mins read
यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यूपी टीजीटी नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 24 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को यूपी टीजीटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 17735 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें बालक विद्यालयों के 16193 पद और बालिका विद्यालयों के 1542 पद शामिल हैं।
यूपी टीजीटी 2026 एप्लीकेशन फीस के रूप मेंसामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व अन्य को 1000 रुपये और एससी/ एसटी को 500 रुपये देना होगा। वहीं, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूजी टीजीटी रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है।
यूपी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए 1 जुलाई, 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपी टीजीटी 2026 परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 से 10 के लिए सहायक अध्यापक के पद हिंदी, अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, संगीत गायन, संस्कृत, उर्दू, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला, कृषि, सिलाई, रंजन कला और विज्ञान विषय के लिए भरे जाएंगे।
आवेदक के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों में बैचलर डिग्री या न्यूनतम 45% अंकों में मास्टर डिग्री हो। साथ ही, बीएड परीक्षा पास किया हो और कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी टीजीटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
नीचे सारणी में यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथियां |
|---|---|
| विज्ञापन जारी | 23 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण/ आवेदन शुरू | 24 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 26 नवंबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 23 व 24 दिसंबर 2026 |
विषयवार रिक्तियों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, लिखित परीक्षा संबंधित निर्देश और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के निर्देश सहित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी टीजीटी 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांचने की सलाह दी गई है।