Trusted Source Image

MCC NEET PG Counselling 2026: एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट mcc.nic.in पर जारी, रिपोर्टिंग तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 23, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में त्रुटि के संबंध में 24 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

Back

NEET PG All India & State College Predictor

Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings

Predict Now
एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमसीसी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट पीजी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download

Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook

Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now

नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एमसीसी ने राउंड 1 काउंसलिंग में कुल 28,728 सीट अलॉट की हैं।

एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। कैंडिडेट का डेटा वेरिफिकेशन 3 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

NEET PG Counselling Provisional Seats Allotment 2026 Round 1: आपत्ति दर्ज करें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट में यदि कोई विसंगति (त्रुटि) पाई जाती है, तो उम्मीदवार अपने लॉगिन पोर्टल पर मौजूद “कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम” के माध्यम से 24 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11:30 बजे तक इसकी सूचना एमसीसी को दें।”

Also readUP NEET PG Counselling Schedule 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 2 नवंबर को सीट आवंटन

NEET PG Seat Allotment 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमसीसी नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग पोर्टल https://mcc.nic.in/pg-medical-counselling/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘PG राउंड 1 काउंसलिंग का प्रोविजनल रिजल्ट 2’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट रैंक, कोटा, आवंटिंत संस्थान, कोर्स और अलॉटेड कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

NEET PG Round 1 Seat Allotment Result 2026: काउंसलिंग राउंड

समिति द्वारा नीट पीजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 नीट पीजी रैंक, कैटेगरी, रिजर्वेशन क्राइटेरिया, सीट की उपलब्धता और काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्प के आधार पर तैयार किया जाता है। एमसीसी एक्यूआई काउंसलिंग के लिए चार राउंड आयोजित करता है, जिसमें रिक्त सीटों के लिए एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी शामिल है।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत एमडी और एमएस की 50% सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करती है। वहीं, शेष 50% स्टेट कोटा पीजी सीटों पर प्रवेश के लिए संबंधित राज्य की अथॉरिटी काउंसलिंग आयोजित करती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]