Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 05:36 PM IST | 2 mins read
सीजी सेट मॉडल उत्तर कुंजी 2026 के विरुद्ध उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर से ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी पेपर-2 जियोग्राफी और फिजिकल साइंसेज विषय के लिए जारी कर दी है। अभ्यर्थी सीजीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ एसईटी पेपर 2 आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
सीजी सेट मॉडल आंसर की 2026 के विरुद्ध उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति सुविधा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। सीजी एसईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस में कहा गया कि, दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। इसका भलीभांति अध्ययन कर लें। पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले आपत्ति के पक्ष में दिए जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार कर लें। साथ ही, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने प्रिंटआउट निकाल लें।
छत्तीसगढ़ सेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन फीस प्रति प्रश्न 50 रुपये निर्धारित है। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर दर्ज कराई गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्ति पोर्टल पर 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे के बाद दावा-आपत्ति दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार सीजी सेट आंसर की 2026 की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापन पोर्टल पर जाएं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट आंसर की 2026 पीडीएफ जांच सकते हैं:
सबसे पहले https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
एमपीपीएससी के अनुसार, इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नोटिस में उपलब्ध आवेदन को भरकर प्रमाणपत्र की स्वसत्यापित प्रतियों के साथ 17 नवंबर, 2026 को आयोग कार्यालय में भेजना होगा।
Abhay Pratap Singh