Trusted Source Image

Bihar DElED Spot Admission 2026: स्पॉट एडमिशन के लिए संस्थानवार रिक्त सीटों का विवरण व नामांकन 2 नवंबर से शुरू

Santosh Kumar | October 29, 2026 | 08:35 AM IST | 1 min read

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संस्थान-वार खाली सीटों का पूरा विवरण बीएसईबी के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने पसंदीदा जिलों या संस्थानों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या पोर्टल से चेक कर सकते हैं।

खाली सीटों को भरने के लिए 'स्पॉट एडमिशन' का मौका दिया जा रहा है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
खाली सीटों को भरने के लिए 'स्पॉट एडमिशन' का मौका दिया जा रहा है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 2026-28 सत्र के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) प्रोग्राम में 'स्पॉट एडमिशन' प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित तीन-चरणों वाली काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी, कई प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। इन खाली सीटों को भरने के लिए 'स्पॉट एडमिशन' का मौका दिया जा रहा है। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संस्थान-वार खाली सीटों का पूरा विवरण बीएसईबी के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने पसंदीदा जिलों या संस्थानों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या पोर्टल से चेक कर सकते हैं। 

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के अंतर्गत, राज्य के गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर 'स्पॉट एडमिशन' की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन संस्थानों में खाली सीटों का विवरण 2 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Also readIGNOU December 2026 TEE: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट सबमिशन प्रक्रिया शुरू

अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 2 से 4 नवंबर तक स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद, 7 नवंबर को अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का नामांकन 7 से 12 नवंबर तक होगा। 

संस्थानों को 17 नवंबर तक पोर्टल पर नामांकन से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी। जो उम्मीदवार पहले से ही किसी सरकारी या गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थान में नामांकित हैं, वे स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र नहीं हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications