Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 07:36 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने कहा कि, अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर पात्र पाए जाने पर ही संबंधित पद के लिए नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 09-परीक्षा/ 2023 के तहत आशुलिपिक (Stenographer) मुख्य परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) चरण के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2023 डॉक्यूमेंट अपलोड विंडो लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीपी कोड और स्क्रीन पर प्रदर्शित वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी। आयोग ने कहा कि किसी अन्य माध्यम जैसे ई-मेल, डाक या व्यक्तिगत आदि से भेजे गए दस्तावेज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर 2023 मुख्य परीक्षा के अंतर्गत हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अर्हता/ दस्तावेज परीक्षण के लिए 28 अक्टूबर, 2026 से अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है।”
दस्तावेज अपलोड करने का लिंक केवल निर्धारित तिथि एवं समयावधि तक ही सक्रिय रहेगा। निर्धारित अवधि के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थी द्वारा भेजे गए डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं होंगे। यूपीएसएसएससी ने कहा कि दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर (मुख्य) लिखित परीक्षा के आधार पर स्किल टेस्ट के लिए पात्र 3815 अभ्यर्थियों का परिणाम 22 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। हिंदी शॉर्टहैंड और हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 1 सितंबर से 4 सितंबर, 2026 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं: