Trusted Source Image

JEE Main 2027 Session 1: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन के लिए एडवाइजरी और इंस्ट्रक्शन जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | October 28, 2026 | 10:41 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2027 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर के माध्यम से री-केवाईसी (Re-KYC) करने की उम्मीदवारों को सलाह दी गई है।

जेईई मेन जनवरी 2027 सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन जनवरी 2027 सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2027 सेशन 1 के लिए एडवाइजरी और दिशानिर्देश जारी किया है। एनटीए ने बताया कि, जेईई मेन जनवरी 2027 के आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी का नाम और जन्म तिथि कक्षा 10वीं की मार्कशीट में दर्ज विवरण के अनुसार ही भरना अनिवार्य है।

JEE Main 2027 Session 1 Advisory and Instructions: एडवाइजरी और इंस्ट्रक्शन

जेईई मेन 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित स्पष्टीकरण जारी किए गए हैं:

  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया के बाद के चरणों में पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक डेटा में किसी भी तरह की विसंगति से बचने के लिए, अपने स्वयं के डिजिलॉकर/ जनपरिचय/ ई-प्रमाण (मेरीपहचान) क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • जेईई मेन 2027 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर के माध्यम से री-केवाईसी (Re-KYC) करने की उम्मीदवारों को सलाह दी गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका नवीनतम विवरण प्राप्त हो गया है। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3f8e59f4b2fe7c5705bf878bbd494ccdf/uploads/2026/10/20261027585104236.pdf पर क्लिक कर सकते हैं।

Also readJEE Main 2027 Registration: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जांचें

JEE Main Session-1 2027: नाम व जन्म तिथि विवरण

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, “आवेदन पत्र में उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो कक्षा 10वीं के प्रमाण-पत्र/ अंक-पत्र में दी गई है।” उम्मीदवारों को जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2027 से जुड़े नवीनतम अपडेट, निर्देशों या सूचनाओं के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2027 का आयोजन दो सत्रों (सत्र-1 जनवरी 2027 और सत्र-2 अप्रैल 2027) में किया जाएगा। जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन फॉर्म https://jeemain.nta.nic.in/ पर 24 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में उपलब्ध रहेगा।

जेईई मेन जनवरी 2027 इंफॉर्मेशन ब्रोश्चर के अनुसार, विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ अभ्यर्थियों को 23 नवंबर से 26 नवंबर तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। जेईई मेन 2027 सेशन 1 करेक्शन विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुली रहेगी। बीटेक/ बीई, बीआर्क और बी प्लानिंग में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम 20 से 28 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications