Santosh Kumar | October 29, 2026 | 09:38 AM IST | 1 min read
यह आदेश रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने जारी किया है। उन्होंने सभी डीन, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और कक्षाओं तथा परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध करें।

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 28 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक आदेश में, विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर (ऑड सेमेस्टर) के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को 24 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले, कक्षाएं 8 नवंबर तक ऑनलाइन चल रही थीं; लेकिन अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।
यह निर्णय डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक के बाद लिया गया। बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि परिसर का मौजूदा माहौल नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त नहीं है।
विश्वविद्यालय ने यह भी घोषणा की है कि विषम सेमेस्टर (ऑड सेमेस्टर) के प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षाएं 25 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 1 से 24 दिसंबर के बीच ऑनलाइन होंगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 12 जनवरी, 2027 तक रहेगा। सम सेमेस्टर (ईवन सेमेस्टर) की कक्षाएं 13 जनवरी, 2027 से शुरू होनी हैं।
प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षाओं के अलावा, फील्डवर्क, प्रोजेक्ट और माइनर प्रोजेक्ट की परीक्षाएं भी 25 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन होंगी। विश्वविद्यालय का आरोप है कि चल रहे आंदोलन के दौरान कैंपस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।
यह आदेश रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने जारी किया है। उन्होंने सभी डीन, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और कक्षाओं तथा परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध करें।
आदेश के अनुसार, रायपुर जिले की सीमा में संचालित सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित शिक्षण संस्थानों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक खराब मौसम के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Press Trust of India