Trusted Source Image

UPESSC Teacher Vacancy 2026: यूपी सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, कुल रिक्तियां 12,405

Santosh Kumar | November 3, 2026 | 12:53 PM IST | 2 mins read

हाल में, हाईकोर्ट के आदेशानुसार, भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त 'विशेष शिक्षा' में 2 वर्षीय डिप्लोमा और 'बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन' की 4 वर्षीय डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 'वन-टाइम रजिस्ट्रेशन' करने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
इच्छुक उम्मीदवार 'वन-टाइम रजिस्ट्रेशन' करने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा जारी सहायक शिक्षक (प्राथमिक) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि कल, 4 नवंबर है। कुल 12,405 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शहरी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के 11,508 पद और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े प्राथमिक अनुभागों में 897 पद शामिल हैं।

आयोग ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई और हाल ही में हुए संशोधन के बाद इसे 4 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट upessc.up.gov.in या संबंधित आवेदन पोर्टल पर ओटीआर पूरा करके फॉर्म भर सकते हैं। 

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी यही है। इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, ईडबल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल 6) तक का वेतनमान मिलेगा। 

UPESSC Teacher Vacancy 2026: यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथि

आवेदन में किसी भी तरह की गलती को सुधारने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। उम्मीदवार सभी दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। 

लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

Also readUPESSC TGT Vacancy 2026: यूपीईएसएससी ने 17,735 पदों के लिए आरक्षण नीति के संबंध में जारी किया स्पष्टीकरण

UP Teacher Vacancy 2026: नई शैक्षणिक योग्यताएं जोड़ी गईं

हाल में, हाईकोर्ट के आदेशानुसार, भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त 'विशेष शिक्षा' में 2 वर्षीय डिप्लोमा और 'बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन' की 4 वर्षीय डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, बीटीसी/डीएलएड जैसी शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और यूपीटेट या सीटेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्यतः 21 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications