Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर, 2026 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

नई दिल्ली: महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से यूपी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। यूपी नीट पीजी राउंड-1 काउंसलिंग 2026 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 3 से 7 नवंबर और 12 से 13 नवंबर, 2026 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी नीट पीजी राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
यूपी नीट पीजी रैंक लिस्ट, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, उपलब्ध सीटों और आरक्षण नियमों के आधार पर यूपी नीट पीजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 तैयार किया जाता है। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीट नहीं मिली है, वे एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के हिसाब से अगले काउंसलिंग चरण में शामिल हो सकते हैं।
कॉलेज में प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों जैसे एमडी, एमएस और डीएनबी में प्रवेश के लिए पात्र उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग 2026 में भाग ले सकते हैं। नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का आयोजन राउंड-1, 2, 3 एवं एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाता है।