Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 04:34 PM IST | 3 mins read
एनटीए ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा देश भर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थी 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद में इसमें संशोधन या सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9 का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा वाले दिन साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा परिणाम की तिथि बाद में वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट (पेन-पेपर) पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के रूप में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6वीं के लिए परीक्षा का समय 150 मिनट रखा गया है जो 13 भाषाओं में होगी, जबकि कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का समय 180 मिनट रहेगा जो केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से पूरे भारत के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश दिया जाता है। हर साल, देश भर से हजारों छात्र भारत के बेहतरीन सैनिक स्कूलों में दाखिला पाने के लिए AISSEE परीक्षा में शामिल होते हैं।
किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए अभ्यर्थी एनटीए के हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
बोर्ड ने कक्षा 10 के साथ 'प्रवेशिका' परीक्षा के लिए भी मॉडल पेपर जारी किए हैं। कक्षा 12 के लिए, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि संकायों के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। इनमें वस्तुनिष्ठ, लघु-उत्तरीय और दीर्घ-उत्तरीय प्रश्नों का मिश्रण है।
Santosh Kumar