Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 04:47 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के तहत कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) मुख्य परीक्षा के टाइपिंग टेस्ट चरण के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसा आधारकार्ड आदि और उसमें उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाना अनिवार्य है।
टाइपिंग परीक्षा 13 नवंबर से 26 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक दिन दो पालियों में लखनऊ जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र ‘Excellence Infotec, In Campus of Rajat Woman's College of Education and Management, In front of Rajat P.G. College, New Panchvati, Kamta, Ayodhya Road, Lucknow - 226028’ पर आयोजित की जाएगी।
Also readUPSSSC PET 2026 Answer Key: यूपी पीईटी आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, 8 नवंबर तक डाउनलोड का मौका
यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग परीक्षा की प्रथम पाली के अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे और प्रवेश द्वार बंद होने का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
आयोग के अनुसार, “टंकण परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित कैंडिडेट प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करके 3 नवंबर, 2026 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि व समय पर टाइपिंग परीक्षा के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: