Trusted Source Image

Bihar Board Sent-Up Exam 2027: बीएसईबी 10वीं-12वीं सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी, इंटर एग्जाम 19 नवंबर से

Santosh Kumar | November 3, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read

इंटर स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 नवंबर को होगी।

यह परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की तैयारी का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
यह परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की तैयारी का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 'सेंट-अप' (सेंट-अप) परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा मुख्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की तैयारी का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। इंटरमीडिएट की थ्योरी परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेंगी। वहीं, मैट्रिक की थ्योरी परीक्षाएं 23 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

इंटर स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10 स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 नवंबर को होगी। बिहार बोर्ड ने अधिसूचना अपने एक्स हैंडल पर जारी की है।

बीएसई ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र 'सेंट-अप' (प्री-बोर्ड) परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं या फेल हो जाते हैं, उन्हें मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। नियमित छात्रों को इस सेंट-अप परीक्षा में पास करना अनिवार्य है।

Also readBihar Board Dummy Admit Card 2027: बीएसईबी 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, कल से सुधार सकेंगे त्रुटियां

स्कूल प्रशासन भी परीक्षा केंद्रों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर रहा है। सेंट-अप परीक्षा को मुख्य बोर्ड परीक्षा की रिहर्सल माना जाता है; इससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने को पहचानने में मदद मिलती है।

बीएसईबी ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की 2027 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें 1 से 7 नवंबर के बीच इसे डाउनलोड कर सकते हैं। त्रुटि सुधार की प्रक्रिया भी 7 नवंबर तक जारी है। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications