Trusted Source Image

UP TET Update: यूपी टीईटी अब साल में दो बार कराने की तैयारी, फरवरी के अंत में हो सकती है अगली परीक्षा

Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में यूपी टीईटी आयोजित करने की तैयारी में है। NCTE की गाइडलाइंस के तहत इसे भविष्य में साल में दो बार कराने की योजना बना रहा है।

आयोग ने टीजीटी भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को 30 जून 2027 तक यूपी टीईटी पास करने का मौका दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने टीजीटी भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को 30 जून 2027 तक यूपी टीईटी पास करने का मौका दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में कराने की तैयारी कर रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी के आयोजन को लेकर अपनी आगामी योजना की रूपरेखा पेश की है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह एवं न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की पीठ द्वारा वसीम अहमद की अपील पर मांगे गए प्रस्तावित शेड्यूल के तहत, आयोग फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह में यूपी टीईटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है। इस परीक्षा में सभी सामान्य और योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

वर्ष में दो बार परीक्षा का प्रस्ताव

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशानिर्देशों के तहत टीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाना चाहिए। वर्ष 2011 से अब तक राज्य में यह व्यवस्था नियमित लागू नहीं हो सकी थी, लेकिन आयोग अब भविष्य में हर साल जुलाई और जनवरी में नियमित रूप से यूपी टीईटी आयोजित करने की योजना बना रहा है।

Also read UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी जेई मैकेनिकल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क जानें

टीजीटी अभ्यर्थियों को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रही ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) भर्ती प्रक्रिया के तहत यूपीईएसएससी ने बिना टीईटी वाले अभ्यर्थियों को 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित लिखित परीक्षा में शामिल होने की सशर्त अनुमति दी है। ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी नियुक्ति या पात्रता की शर्त के रूप में 30 जून 2027 तक यूपी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications