Trusted Source Image

UPSSSC Havildar Instructor 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें शुल्क, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 3, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एप्लीकेशन फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शुल्क भुगतान प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एप्लीकेशन फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अनारक्षित/ ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और एससी/ एसटी को 80 रुपये देना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।

विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 के तहत हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 22 नवंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

Also readUPSC Combined Geo-Scientist Marks 2026: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेंस के मार्क्स upsc.gov.in पर जारी

यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर 2026 मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से हवलदार प्रशिक्षक के कुल 209 पदों को भरेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Havaldar Instructor 2026 Application Fee: शुल्क भुगतान प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/Online_App/Can_login_app.aspx पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications