Trusted Source Image

UPSSSC: यूपी प्लाटून कमाडंर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर मेन्स परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू

Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 07:36 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी प्लाटून कमाडंर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर मेन्स परीक्षा 2026 के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार अब परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था।
आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने यूपी प्लाटून कमाडंर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती की मेन्स परीक्षा 2026 के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार अब आधिकारि वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्लाटून कमाडंर के 52 पदों और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों सहित कुल 295 रिक्तियों को भरा जाना है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था।

UPSSSC Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज मुख्य परीक्षा शुल्क

यूपी प्लाटून कमाडंर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके तहत अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध 'Main Examination Fee Deposition' विकल्प पर जाकर मांगे गए विवरणों को भरकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

UPSSSC Recruitment 2026: मुख्य परीक्षा तिथि

आयोग द्वारा प्लाटून कमाडंर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती की मुख्य परीक्षा 22 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Also read  HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: एचपी राज्य चयन आयोग में पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती, 10 नवंबर से आवेदन

UPSSSC Recruitment 2026: एडमिट कार्ड विवरण

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications