Trusted Source Image

UP NEET UG Counselling 2026: स्ट्रे-वेकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी; प्रवेशित अभ्यर्थी कल तक दें सकेंगे इस्तीफा

Santosh Kumar | November 4, 2026 | 01:34 PM IST | 2 mins read

अधिसूचना के अनुसार, 5 नवंबर से विशेष 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' शुरू होने जा रहा है। पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से 7 नवंबर को सुबह 11 बजे तक चलेगी।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
डीजीएमई ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वेकेंसी राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
डीजीएमई ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वेकेंसी राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले, दूसरे या तीसरे राउंड में सीट आवंटन के बाद प्रवेश ले लिया है, वे अपनी सीट छोड़ने का विकल्प चुन सकते हैं; यह विकल्प कल शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त, डीजीएमई ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वेकेंसी राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 

डीजीएमई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 5 नवंबर से विशेष 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' शुरू होने जा रहा है। पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से 7 नवंबर को सुबह 11 बजे तक चलेगी।

UP NEET UG Counselling 2026: स्ट्रे-वेकेंसी राउंड रिजल्ट डेट

शुल्क व सिक्योरिटी डिपॉजिट 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। मेरिट लिस्ट 7 नवंबर को आएगी। चॉइस-फिलिंग 7 नवंबर को शाम 5 बजे से 12 नवंबर को सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी।

यूपी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार 13 से 16 नवंबर तक अपने अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और संबंधित संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Also readNEET SS 2026: नीट एसएस के लिए आवेदन natboard.edu.in पर शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मापदंड, एग्जाम डेट जानें

UP NEET UG Counselling 2026: प्रवेशित अभ्यर्थी कल तक दे सकेंगे इस्तीफा

जिन छात्रों को पहले 3 राउंड में एडमिशन मिला, उन्हें अपना एडमिशन रद्द करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवारों को अपना इस्तीफा जमा करने के लिए अपनी सीट से संबंधित नोडल सेंटर पर खुद जाकर उपस्थित होना होगा। 

ऑनलाइन या दूर से भेजे गए इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह प्रावधान उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने राउंड 1, 2 या 3 में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट पर प्रवेश लिया है, लेकिन अब वे किसी कारणवश उस सीट को छोड़ना चाहते हैं। 

इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया को किसी नोडल केंद्र पर जाकर पूरा करना होगा। समय-सीमा समाप्त होने के बाद इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications