Trusted Source Image

CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि में बदलाव, अब 6 नवंबर को जारी होगा हॉल टिकट

Santosh Kumar | November 4, 2026 | 02:16 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए, 6 नवंबर से कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों पर आधारित एक मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

Back

Past 10 years CAT Question Papers with Solutions

Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.

Download Ebook
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कैट एडमिट कार्ड 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कैट एडमिट कार्ड 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख बदल दी गई है। पहले कैट एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होने वाले थे, लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे। आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 6 से 29 नवंबर के बीच कैट की आधिकारिक वेबसाइट, iimcat.ac.in से अपनी एप्लिकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

आईआईएम कैट 2026 की परीक्षा 29 नवंबर को 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि परिस्थितियों के आधार पर, आईआईएम के पास परीक्षा की तारीख और समय बदलने का अधिकार सुरक्षित है।

Also readIIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें

परीक्षा का सही समय एडमिट कार्ड पर दिया गया होगा। आईआईएम ने परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। इनमें कुछ चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर फेस मैचिंग और मोबाइल जैमर लगाना शामिल है।

आईआईएम इंदौर ने घोषणा की है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रारूप और इंटरफेस से परिचित कराने के लिए, 6 नवंबर से कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों पर आधारित एक मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications