Trusted Source Image

CG SET Answer Key 2026: सीजी सेट पेपर 2 आंसर की होम साइंस सहित 3 विषयों के लिए जारी, ऑब्जेक्शन डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 4, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को सीजी सेट पेपर 2 मॉडल आंसर की 2026 पर 4 नवंबर से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

सीजी सीईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी सीईटी 2026 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग (CGSSB) ने आज सीजी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG SET) 2026 परीक्षा की पेपर 2 की मॉडल उत्तर कुंजी होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन और मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विषय के लिए जारी कर दी गई है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी सेट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सीजी सेट पेपर 2 मॉडल आंसर की 2026 पर 4 नवंबर से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति लिंक 10 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक सक्रिय रहेगी। सीजी सेट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये दावा आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। डाक द्वारा एवं स्वयं उपस्थित होकर दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल पोर्टल में दिया गया है।

Also readBoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

सीजी सेट पेपर 2 आंसर की 2026 के माध्यम से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। बोर्ड द्वारा सीजी एसईटी रिजल्ट 2026 की घोषणा छत्तीसगढ़ सेट फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर की जाएगी।

निर्धारित तिथि एवं निर्धारित समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बिना प्रमाण के चुनौती को पूर्णतः अमान्य कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजी व्यापम पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

CG SET Paper 2 Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी सेट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, मॉडल आंसर टैब पर क्लिक करें।
  • अब, प्रश्नपत्र से संबंधित उत्तर कुंजी पीडीएफ ओपन करें।
  • इसे जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्ति दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications