Trusted Source Image

UKSSSC Inter Level Exam Date Postponed 2026: यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द

Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 02:27 PM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी ने इंटर लेवल भर्ती परीक्षा की डेट स्थगित कर दी है। यह फैसला नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी किया गया है। परीक्षा की नई डेट जल्द जारी होगी।

यूकेएसएसएससी ने इंटर लेवल भर्ती परीक्षा की डेट स्थगित कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी ने इंटर लेवल भर्ती परीक्षा की डेट स्थगित कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कंप्यूटर सहायक, सीनियर असिस्टेंट,
जूनियर असिस्टेंट और निबंधन लिपिक सहित ग्रुप-सी के विभिन्न 553 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक जारी कर इसकी सूचना दी है।

आयोग द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी प्रस्तावित थी। हालांकि, लोकोमोटर दिव्यांगता के अंतर्गत स्पाइनल डिफॉर्मिटी (SD) और स्पाइनल इंजरी (SD) के संबंध में उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा दिए गए निर्णय के अनुपालन में 15 नवंबर की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा की नई तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

UKSSSC Inter Level Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल के आधिकारिक पाठ्यक्रम में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़ा एक वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार का लिखित प्रश्न-पत्र होगा। इस प्रश्न-पत्र में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती की चयन प्रक्रिया 2026 में एक लिखित परीक्षा शामिल है, और जिन पदों के लिए टाइपिंग अनिवार्य है, उनके लिए एक क्वालिफाइंग टाइपिंग टेस्ट भी होता है।

यूकेएसएसएससी ने इंटर लेवल भर्ती की लिखित परीक्षा के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को, जहां भी पद के लिए आवश्यक हो, एक क्वालिफाइंग टाइपिंग टेस्ट देना होगा। टाइपिंग टेस्ट का अंतिम मेरिट में कोई योगदान नहीं होता है; मेरिट सूची लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

Also read  BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

मुख्य पदों के लिए वेतनमान

पे लेवल
वेतनमान
प्रमुख पद
लेवल 2
19,900 से 63,200 रुपये
सर्वे लेखपाल, कुछ जूनियर असिस्टेंट पद
लेवल 3
21,700 से 69,100 रुपये
जूनियर असिस्टेंट, निबंधन लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक एवं अन्य
लेवल 4
25,500 से 81,100 रुपये
कंप्यूटर सहायक, जूनियर असिस्टेंट/डाटा एंट्री ऑपरेटर
लेवल 5
29,200 से 92,300 रुपये
टेलीफोन ऑपरेटर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications