Trusted Source Image

CLAT 2027: क्लैट परीक्षा शहर और एप्लिकेशन सुधार के लिए विंडो ओपन, 10 नवंबर तक करें बदलाव

Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read

कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने क्लैट 2027 परीक्षा शहर और आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर दिया है। आवेदन फॉर्म जमा कर चुके उम्मीदवार अब 10 नवंबर तक अपने फॉर्म की त्रुटियां सुधार सकते हैं।

Back

CLAT Sample Paper 2027 with Answer Key

Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.

Download Ebook
कंसोर्टियम ने उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में दर्ज अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की समीक्षा करने का भी अवसर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
कंसोर्टियम ने उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में दर्ज अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की समीक्षा करने का भी अवसर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीखें घोषित कर दी है। इससे पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म में गलतियों को ठीक करने और अपने टेस्ट सेंटर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आधिकारिक क्लैट कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के जरिए ये जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

इस तय समय सीमा के बाद परीक्षा केंद्र बदलने से जुड़े किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्र बदलने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉगिन कर 'Edit Application' में जाकर 'प्रेफरेंसेज' टैब के तहत बदलाव करना होगा और फॉर्म को सबमिट करना होगा।  

CLAT 2027: टेस्ट सेंटर अपडेट की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें।
  2. इसके बाद 'एडिट एप्लीकेशन' बटन पर क्लिक करें।
  3. अब 'प्रेफरेंसेज' टैब पर जाएं।
  4. अपनी टेस्ट लोकेशन की प्राथमिकताओं को चेक करें, और यदि आवश्यक हो तो उन्हें अपडेट करें।
  5. 'रिजर्वेशन' टैब पर जाने के लिए 'नेक्स्ट' बटन पर क्लिक करें।
  6. अब नीचे स्क्रॉल करें, घोषणा से सहमत हों और 'सबमिट फॉर्म' बटन पर क्लिक करें।

CLAT 2027: इन विवरणों में सुधार का मौका

कंसोर्टियम ने उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में दर्ज अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की समीक्षा करने का भी अवसर दिया है। अभ्यर्थी अपने नाम, जन्म तिथि, चयनित पाठ्यक्रम और आरक्षण संबंधी विवरणों की जांच कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर 10 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे से पहले इनमें सुधार कर सकते हैं।

CLAT 2027: एप्लिकेशन करेक्शन प्रक्रिया

  1. क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें।
  2. अब प्रिंट एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें।
  3. अपने सभी दर्ज विवरणों को ध्यान से देखें कि वे सही हैं या नहीं।
  4. यदि किसी विवरण में बदलाव या सुधार की आवश्यकता है, तो 'Edit Application' बटन पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक सुधार करने के बाद, पूरे आवेदन फॉर्म की एक बार फिर से अच्छी तरह से चेक कर लें।
  6. अंत में सबमिट फॉर्म बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करें।

Also read HPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: एचपी राज्य चयन आयोग में पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती, 10 नवंबर से आवेदन 

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 10 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) के बाद क्लैट 2027 के आवेदन फॉर्म में दर्ज किसी भी जानकारी को बदलने या सुधारने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CLAT 2027: हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक ईमेल clat@consortiumofnlus.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 080-47162020 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications