Trusted Source Image

Bihar NEET UG Counselling 2026: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन शुरू, 11 नवंबर को सीट आवंटन रिजल्ट

Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 12:50 PM IST | 2 mins read

बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बची सीटों पर एडमिशन के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

बिहार नीट यूजी 'स्पेशल स्ट्रे राउंड 2026 काउंसलिंग का पांचवां और अंतिम चरण है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार नीट यूजी 'स्पेशल स्ट्रे राउंड 2026 काउंसलिंग का पांचवां और अंतिम चरण है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2026 के तहत 'स्पेशल स्ट्रे राउंड' के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके साथ ही 4 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण और एप्लीकेशन-कम-चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का आखिरी मौका है। यदि आपको काउंसलिंग के पिछले राउंड में कोई सीट नहीं मिली थी, तो इस राउंड में प्रवेश पाने के लिए शामिल हो सकते हैं।

Bihar NEET UG Counselling 2026: स्पेशल स्ट्रे राउंड का शेड्यूल


स्पेशल स्ट्रे राउंड का शेड्यूल
तिथि एवं समय

आधिकारिक वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन   

3 नवंबर 2026   

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन जमा करने, चॉइस फिलिंग और एडिट प्रक्रिया   

4 नवंबर 2026   

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि   

8 नवंबर 2026 (रात 10 बजे तक)   

आवेदन पत्र जमा करने, ऑनलाइन शुल्क भुगतान और विवरण सुधार की अंतिम तिथि   

8 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)   

पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों द्वारा सहमति एवं शुल्क भुगतान की अवधि   

4 नवंबर 2026 से 8 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)   

रैंक कार्ड का प्रकाशन   

9 नवंबर 2026   

चॉइस फिलिंग, संशोधन एवं लॉक करने की अंतिम तिथि   

9 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)   

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट करने की तिथि प्रकाशन   

11 नवंबर 2026   

सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अवधि   

11 नवंबर 2026 से 13 नवंबर 2026   

दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन की तिथि   

12 नवंबर 2026 से 13 नवंबर 2026   

आपत्ति या त्रुटि सुधार के लिए दस्तावेज दोबारा अपलोड करने की अंतिम तिथि   

13 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)   

Also read UP NEET PG Counselling 2026: यूपी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग तिथि और दस्तावेज जानें

Bihar NEET UG Counselling 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड
  2. नीट यूजी 2026 का स्कोर कार्ड
  3. UGMAC-2026 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रैंक कार्ड
  4. मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट / मार्कशीट / एडमिट कार्ड
  5. इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट / मार्कशीट / एडमिट कार्ड
  6. आवासीय प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र / EWS प्रमाण पत्र
  8. UGMAC-2026 के ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
  9. निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवश्यक सभी मूल प्रमाण पत्र
  10. पासपोर्ट साइज फोटो की 6 प्रतियां
  11. आधार कार्ड
  12. डाउनलोड की गई चेक स्लिप और बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट की 1 प्रति
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications