Trusted Source Image

UKSSSC Answer Key 2026 Objection: पशुधन प्रसार अधिकारी सहित अन्य भर्ती परीक्षा की आंसर की पर दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | November 12, 2026 | 01:24 PM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पोस्ट कोड, पोस्ट का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी द्वारा लिखित परीक्षा 18 अक्टूबर, और 25 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूकेएसएसएससी द्वारा लिखित परीक्षा 18 अक्टूबर, और 25 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 76/ 2026 और 74/ 2026 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक, लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक अनुदेशक एवं पर्यटक अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 15 नवंबर तक आपत्तियां उठा सकते हैं।

यूकेएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पोस्ट कोड, पोस्ट का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्तियां दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 का शुल्क निर्धारित किया गया है। सफलतापूर्वक शुल्क भुगतान के बाद ही अभ्यर्थी की आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।

प्रोविजनल उत्तर कुंजियों के विरुद्ध 11 नवंबर से 15 नवंबर, 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गए लिंक के अतिरिक्त ई-मेल व अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्ति/ प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Also readUKSSSC Inter Level Exam Date Postponed 2026: यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द 

अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करते समय उसके समर्थन में प्रमाणिक साक्ष्य या स्रोत भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। 15 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति या प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम तैयार व जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा 18 अक्टूबर, और 25 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलातह दी गई है।

UKSSSC Answer Key 2026 Objection Link: आपत्ति प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://objection.ssscuk.com/ पर जाएं।
  • इसके बाद, संबंधित परीक्षा का नाम चुनें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • आपत्तियां दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications