Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 'प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025' के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार राजस्थान भर्ती पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी, हाल का ओरिजिनल रंगीन आधार कार्ड, यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या साफ नहीं है, तो कोई अन्य ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) एडमिट कार्ड के साथ लेकर परीक्षा हॉल में जाना होगा।
राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 'सामान्य अध्ययन' (जनरल स्टडीज) का पेपर और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोशल वर्क/लॉ का पेपर होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके बिना, किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपान एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। आयोग द्वारा इन्हें डाक या मेल के माध्यम से उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा।