Trusted Source Image

IAF AFCAT Recruitment 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 11:51 AM IST | 3 mins read

भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का अविवाहित होना अनिवार्य है और प्रशिक्षण अवधि के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों का अविवाहित होना अनिवार्य है और प्रशिक्षण अवधि के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने 'एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट' (AFCAT) 01/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) ब्रांच में ऑफिसर लेवल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार 11 दिसंबर रात 11:30 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है और इसके जरिए जनवरी 2028 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए रिक्त पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक, सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान (पुरुषों के लिए बायां और महिलाओं के लिए दायां अंगूठा) की स्कैन की गई प्रति अपलोड करना अनिवार्य है। शुल्क भुगतान के बाद आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के सुधार या संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

IAF AFCAT 2027: आयुसीमा

फ्लाइंग ब्रांच (AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री) के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, डीजीसीए द्वारा जारी वैलिड कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारकों को अधिकतम आयु में 26 वर्ष तक की छूट दी गई है। वहीं, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

IAF AFCAT 2027: अविवाहित होना अनिवार्य

उम्मीदवारों का कोर्स शुरू होने के समय अविवाहित होना आवश्यक है और ट्रेनिंग के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार प्रशिक्षण अवधि के दौरान विवाह कर लेता है, तो उसे सेवा से हटा दिया जाएगा और उसे सरकार द्वारा उस पर किए गए सभी खर्चों की भरपाई करनी होगी।

IAF AFCAT 2027: शैक्षणिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच और वेपन सिस्टम (WS) ब्रांच के लिए उम्मीदवारों का 10+2 स्तर पर फिजिक्स और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम तीन वर्षीय स्नातक डिग्री या चार वर्षीय बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए 10+2 में फिजिक्स और गणित के साथ संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषय में चार वर्षीय स्नातक या एकीकृत स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। वहीं, नॉन-टेक्निकल शाखाओं में एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिस्टिक्स के लिए किसी भी विषय में स्नातक, अकाउंट्स के लिए बी.कॉम या फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ संबंधित डिग्री, एजुकेशन के लिए स्नातकोत्तर और मेटियोरोलॉजी के लिए फिजिक्स और गणित के साथ बीएससी या निर्धारित इंजीनियरिंग ब्रान्च में स्नातक होना जरूरी है।

इस भर्ती के लिए अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास कोई बैकलॉग न हो और वे 30 नवंबर 2027 तक डिग्री पूरी होने का प्रमाण प्रस्तुत कर दें।

Also read PNB LBO Result 2026: पीएनबी एलबीओ रिजल्ट pnb.bank.in पर जारी, 594 कैंडिडेट अगले चरण के लिए चयनित 

IAF AFCAT 2027 Fees: परीक्षा शुल्क

एएफकैट एंट्री के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये + 18% जीएसटी के साथ परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जबकि एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट स्कोर एंट्री के उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट (DD) स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

IAF AFCAT 2027 Exam Pattern:  परीक्षा पैटर्न

एएफकैट प्रवेश परीक्षा से पहले सत्यापन प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होने के बाद, किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा
विषय
समय अवधि
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
एएफकैट (AFCAT)
सामान्य जागरूकता (General Awareness), अंग्रेजी में मौखिक क्षमता (Verbal Ability in English), संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) तथा तर्कशक्ति एवं सैन्य अभिरुचि परीक्षण (Reasoning and Military Aptitude Test)
2 घंटे
100
300
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications